छपरा: जिले में चलें नशा मुक्त सारण अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब बरामद
Chapra, Saran | Jun 20, 2026 जिले में चलें नशा मुक्त सारण अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा छापामारी कर कुल-875 लीटर शराब की भारी मात्रा बरामद कर 05 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। वरीय एसपी विनीत कुमार ने शनिवार की दोपहर 2 बजें के लगभग जानकारी दी। इस छापामारी के क्रम में मोटरसाईकिल-02 बरामद गया है। वहीं मध निषेध विभाग ने एक कार से 84 लीटर शराब बरामद कर एक को गिरफ्तार किया गया।