रायसेन खेल स्टेडियम में आयोजित डॉ. गौरीशंकर शेजवार टैलेंट हंट प्रोग्राम अंतर्गत इंटर स्कूल लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामकुमार साहू, पूर्व पार्षद मनोज यादव एवं क्रिकेट संघ सचिव अज़हर उपस्थित रहे।