खगड़िया: चौथम सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक
तय समय सीमा के अंदर आवेदनों का निष्पादन करें। गड़बड़ी करने वाले राजस्व कर्मचारियों पर सीधे कार्रवाई कर दी जाएगी। उक्त बातें सोमवार को चौथम अंचल कार्यालय में आयोजित राजस्व कर्मचारियों की बैठक में सीओ रवि राज ने कही। इससे पहले सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के कामकाजों की समीक्षा की। कहा कि गड़बड़ी करने वाले नहीं बख्से जाएंगे।