खगड़िया: संसारपुर समेत विभिन्न जगहों पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाया गया एमडीए अभियान
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चल रहे एमडीए अभियान के तहत संसारपुर समेत विभिन्न गांवों में सघन अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कि सहयोगी संस्था सीफार के सहयोग से जिला के 3 प्रखंडों खगड़िया सदर, गोगरी और परबत्ता में फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (पीएसजी) बनाया गया है