मंडी: जबना की मां पर जानलेवा हमला करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: चमन राही
Mandi, Mandi | Apr 18, 2024 देश की सबसे छोटी उम्र की युवा पंचायत प्रधान रही जबना चौहान की मां धर्मी देवी पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करें। यह मांग वीरवार को दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता चमन राही ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद को एक ज्ञापन सौंफ कर की। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है ।