मंडी: डडौर एवं नागचला फोरलेन पर मण्डी पुलिस के ITMS क्रियाशील
Mandi, Mandi | Apr 18, 2024 वीरवार को एस पी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा किजिला मण्डी में यातायात को सुचारु रुप से चलाने,अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने व रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा नागचला तथा डडौर फोरलेन पर ITMS स्थापित किये गये हैं । इसके द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर नजर रखी जायेगी तथा उनका चालान किया जाएगा।