मंडी: मंडी लोकसभा सीट को लेकर 19 अप्रैल को शिमला में रणनीति बनाएगी कांग्रेस
Mandi, Mandi | Apr 17, 2024 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 19 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यहाँ एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।