मंडी: किसान मेला पद्धर में कबड्डी प्रतियोगिता में मंडी की टीम ने जीता फाइनल मैच ।
Mandi, Mandi | Apr 18, 2024 किसान मेला पद्धर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है। जिसमें फाइनल मैच पुरुष वर्ग मे मंडी और आर्मी सेवन स्टार के बीच खेला गया। जिसमें मंडी टीम विजेता रही और आर्मी सेवन स्टार टीम उपविजेता रही।