लोहरदगा: गुरदरी माइंस में कम ट्रिप पर लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन सख्त, दिसंबर तक सुधार नहीं तो 1 जनवरी से परिचालन बंद
लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार शाम करीब 4 बजे हिंडाल्को के मुख्य कार्यालय लोहरदगा में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन ने कंपनी अधिकारियों को बताया कि गुरदरी माइंस में पिछले कई महीनों से ट्रिप की स्थिति बेहद खराब है और ट्रक मालिकों को महीने में केवल 2 से 3 ट्रिप मिल पा रहे हैं, जिसे एसोसिएशन ने अस्वीकार्य कहा।