लोहरदगा: बौली बगीचा में सेवा भारती की समीक्षा बैठक, ग्रामीण स्वास्थ्य सशक्तिकरण पर जोर और जरूरतमंदों को कंबल वितरण
लोहरदगा जिला सेवा भारती की संगठन विस्तार एवं सामाजिक कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बौली बगीचा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी सह संरक्षक गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय प्रसार प्रबंधक जितेंद्र कुमार विजय तथा डॉ. कुमुद अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित।