लोहरदगा: वरिष्ठ पत्रकार जाहिद अहमद के निधन पर सूचना भवन में दो मिनट का मौन रखा गया
लोहरदगा जिले के वरिष्ठ पत्रकार जाहिद अहमद के निधन पर बुधवार को सूचना जनसंपर्क कार्यालय, सूचना भवन में जिला प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पत्रकार की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और उनके योगदान को याद किया गया। बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे तक देखा गया कि उनके घर में लोगों का मिलना जारी था।