हरदोई: मोबाइल चोरी को लेकर राजमिस्त्री की पीट पीट कर हत्या, ठेकेदार सहित अन्य लोगों पर लगा हत्या का आरोप
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 थाना टड़ियावां क्षेत्र के गांव सोहासा निवासी अखिलेश उर्फ गुड्डू थाना बेनीगंज के कस्बा कोथावां में ठेकेदार प्रकाश के साथ राज मिस्त्री का काम कर रहे थे।परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम 5 बजे करीब ठेकेदार प्रकाश का पुत्र एवं गांव निवासी छंगा आदि अखिलेश उर्फ गुड्डू को मृत अवस्था में घर पर डाल कर भाग गए थे। मृतक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है