श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे 3 नशेड़ियों को भेजा जेल
श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को चार बजे गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन नशेङियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि श्रीनगर में हंगामा कर रहे बमबम महतो, मदन महतो व जगैली में हंगामा कर रहे नीलेश कुमार को हिरासत में लिया गया।