कोंडागांव: कोंडागांव कृषि विभाग द्वारा गुणवत्ता जांच हेतु जिले के दो कृषि केंद्रों से लिए गए बीज एवं उर्वरक के 12 नमूने
कोंडागांव जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक, कीटनाशक, औषधि कल्चर इत्यादि की उपलब्धता हेतु कृषि विभाग के उपसंचालक के मार्गदर्शन में फरसगांव विकासखंड के बोरगांव स्थित जय गुरुदेव कृषि केंद्र और दुर्गा कृषि केंद्र से धानबीज के 6 नमूने तथा कोंडागांव स्थित सुहाने एग्रो इंडिया से उर्वरक के 6 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अब तक 102 नमूने भेजे गए है।