कोंडागांव: वन विभाग की "पौधा तूहर द्वार" योजना का कोंडागांव कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, अब हर घर पहुंचेगा निशुल्क पौधा
कोंडागांव में हरियाली के लिए लोगों को निशुल्क पौधे बांटने का कारवां शुरू हो गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में विविध प्रजातियों के पौधों से भरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब एक कॉल में लोगों को निशुल्क पौधा उनके घर पहुंचाकर दिया जाएगा।योजना का लाभ लेने 7587014628 नंबर पर संपर्क करना होगा।