शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊरसूलपुर, साहिबगंज, जीरारहीमपुर और अल्लाहगंज इलाके में आवारा गायों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 300 से अधिक आवारा गायें घूम रही हैं, जो आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं