जौनपुर: डीएम ने बिजली विभाग को लगाई फटकार, एसडीओ खेतासराय का वेतन किया रोका
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रविवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के जरिए बताया गया कि डीएम ने दो दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आदेश दिया है