धमतरी: खरीफ सीजन से पहले उर्वरक व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
धमतरी जिले में खरीफ सीजन में किसानों को समय पर निर्धारित दर से उर्वरक उपलब्ध कराने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग व उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई। CEO जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उर्वरक भंडारण-वितरण पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने थोक-फुटकर विक्रेताओं को शासन के मानकों पर उर्वरक बेचने के निर्देश दिए।