बक्सर: एमवी कॉलेज में नामांकन के लिए उमड़ी भीड़ तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत एमवी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन के नामांकन को लेकर शुक्रवार को छात्रों की लंबी कतारें लगी रहीं। नामांकन की अंतिम तिथि 2 जुलाई थी, जिसे विश्वविद्यालय ने अब 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है। तिथि विस्तार से नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय ने 2000 छात्रों की सूची जारी की है।