नानपारा: रुपईडीहा के क्षेत्रीय वनाधिकारी का हुआ तबादला, विदाई समारोह का आयोजन किया गया
रुपईडीहा के क्षेत्रीय वनाधिकारी अतुल श्रीवास्तव का तबादला सीतापुर होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया तथा नवागत क्षेत्रीय वनाधिकारी विवेक कुमार शुक्ला के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ उपस्थित हुए क्षेत्रीय लोगों के द्वारा विदाई दी गई तथा स्वागत भी किया गया है इस दौरान बताया गया कि उनके कार्यकाल में वन विभाग में सभी कार्य निष्ठा पूर्वक किए गए।