कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में कोडरमा पुलिस की अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने गुरुवार को 4:30 बजे प्रेस वार्ता के जानकारी दिया कि नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलैया थाना क्षेत्र के अम्बाकोला गांव में करीब तीन एकड़ में की गई अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया है। इस दौरान एक अभियुक्त बुधलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।