बहराइच: शाहनवाजपुर इलाके में छठ पूजा के दौरान नदी के पास सफाई करते समय युवक को सांप ने काटा, इलाज जारी
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहनवाजपुर इलाके में स्थित नदी के पास छठ पूजा को लेकर युवक सफाई कर रहा था। तभी अचानक उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे परिजन रविवार को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।