मंझनपुर: कौशाम्बी में दीक्षांत से पहले बड़ा खाना, अफसरों ने परोसा भोजन, रिक्रूट आरक्षियों में दिखा जोश, अनुशासन और अपनापन
कौशाम्बी रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बुधवार रात लगभग 9 बजे दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ पारंपरिक बड़ा खाना कार्यक्रम भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण सहित कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।