चूरू: बिसाऊ में 1 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Churu, Churu | Apr 30, 2026 बिसाऊ कस्बे में 1 मई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। नए बिसाऊ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 9 से 10 बजे तक नए ट्रांसफार्मर चालू करने के कार्य के चलते बंद रहेगी। वहीं गढ़ के पीछे स्थित मोहल्ले में एलटी लाइन रखरखाव के कारण गणगौरी कुएं के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े फीडर में लाइट बंद रहेगी।