घोड़ाडोंगरी: खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा: रानीपुर के पांढरा गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत,
घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर चौकी के पांढरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया।