झालरापाटन: धाकड़ समाज ने कामखेड़ा पुलिस के खिलाफ धरना दिया, मिनी सचिवालय पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
कामखेड़ा पुलिस के विरोध में धाकड़ समाज द्वारा मिनी सचिवालय पर दिया जा रहा धरना तिसरे दिन भी जारी रहा। समाज के लोगों ने गुरुवार शाम 5:00 बजे आरोप लगाया है कि कामखेड़ा पुलिस ने उन पर अमानवीय अत्याचार किए हैं। जब तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।