झालरापाटन: कटफला गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की हुई मौत
नेशनल हाईवे 52 पर कटफला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार फोकरडा गांव निवासी राकेश पुत्र गोपाल मीणा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरी बाइक पर सवार बजरंग की मौत झालावाड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। पुलिस ने दोपहर 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया है।