झालरापाटन: बंजारी गांव के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति-पुत्र घायल, राता देवी माता जी के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
झालरापाटन नेशनल हाईवे 52 पर बंजारी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय महिला नर्मदा बाई की मौत हो गई। इस हादसे में उनके पति मोहनलाल भील (35) और सात वर्षीय पुत्र लखन घायल हो गए। झालरापाटन पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। यह परिवार राता देवी दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था।