कटघोरा: दो गाड़ियों की टक्कर से NH जाम, पर्यटन मंत्री भी रहे जाम में फंसे, डीजल टैंकर और ट्रेलर वाहन में हुई भिड़ंत
Katghora, Korba | Apr 13, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से होकर निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर बरपाली के समीप जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. दो भारी वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए दोनों ही गाड़ियों के चालक गाड़ी में फंस गए,इन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े क्रेन की मदद लेनी पड़ी.3 घंटे तक सड़क जाम होने से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी फंसे रहे।