चैनपुर: पेड़ से लटका मिला मासूम का शव, माँ का सनसनीखेज आरोप– "पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी, यह आत्महत्या नहीं हत्या है"
चैनपुर थाना क्षेत्र के कराकू पुजरा टोली में बारह वर्षीय नाबालिग बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम चार बजे बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। काफी देर तक हंगामे और समझाइश के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।