रीठी: रीठी अस्पताल में लापरवाही: खुले बिजली कनेक्शन से उठा धुआं, बड़ा हादसा टला
Rithi, Katni | May 30, 2026 कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई, जब अस्पताल परिसर में लगे खुले बिजली कनेक्शन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते चिंगारियां निकलने लगीं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।