खुर्जा: विधायक के अनुमोदन पर चंद्रलोक कॉलोनी नवलपुरा निवासी को कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिले ₹5 लाख
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के अनुमोदन पर खुर्जा विधानसभा के गली नं० 4 चंद्रलोक कॉलोनी नवलपुरा की निवासी श्रीमती ऊषा देवी पत्नी सुधीर शर्मा को कैंसर की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए “मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष” से पॉंच लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है, विधायक द्वारा यह जानकारी शनिवार सुबह 5:00 बजे दी गई।