खुर्जा: खुर्जा में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने अम्बे नर्सिंग होम को किया सील
खुर्जा नगर के आर के पूरम गली नंबर 2 स्थित अंबे नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए गई एक महिला की मौत के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया और सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए अंबे नर्सिंग होम को सील किया है, बताया गया कि मामले में जांच कमेटी गठित की गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी, मामले में जानकारी बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 8:00 बजे दी गई है।