खुर्जा: बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली के गांव अरनिया मौजपुर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे और फरसे से हमला, 10 लोग घायल
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनिया मोजपुर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे और फरसे चल गए, जमीन विवाद को लेकर हुए इस मामले में महिला और बच्चों सहित 10 लोग घायल हुए हैं, बताया गया कि दबंग पट्टे की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका विरोध करने पर यह हमला किया गया, सीएचसी पर घायलों को शुक्रवार रात्रि 8:30 बजे लाया गया।