शाजापुर: चुनाव आचार संहिता व होली रंगपंचमी त्योहारों के मद्देनजर महूपुरा चौराहे पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंक का बड़ा अभियान
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महुपूरा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच कर दस्तावेज न होने पर, बुलेट सहित अन्य वाहनों में प्रेशर प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि ध्वनि प्रदुषण करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।