शाजापुर: सुनेरा थाने की उकावता चौकी पुलिस ने 96 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब की पेटियों से भरा कंटेनर पकड़ा, केस दर्ज किया
सुनेरा थाने की उकावता चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात को उकावता जोड़ से विदेशी शराब की पेटियों से भरा कंटेनर पकड़ा है। शराब की पेटियों की कीमत 96 लाख रुपए है। यह कंटेनर उत्तरप्रदेश से गोवा जा रहा था। सारंगपुर से शाजापुर की ओर आते वक्त उकावता जोड़ पर चेकिंग के दौरान सुनेरा थाने की उकावता चौकी पुलिस ने इसे रोका और जांच के बाद जब्त किया।