शाजापुर: ASP ने ली कोतवाली थाने में डीजे संचालकों की बैठक निर्धारित डेसिमल से अधिक ध्वनि पर DJबजाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होली, रंग पंचमी, रमजान और ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार देर शाम कोतवाली थाना में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ASP टी एस बघेल ने सभी को बताया गया कि वे बिना अनुमति के अपने संसाधनों का उपयोग नहीं करेंगे। वहीं 10 बजे के बाद कोई डीजे नहीं बजेगा।अन्यथा कोलाहल अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी