मेड़ता: मेड़ता सिटी शहर में दो पारियों में फिर से शुरू होगी शहर की सफाई व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी पवन मीणा ने दी जानकारी
Merta, Nagaur | Jun 26, 2024 मेड़ता सिटी नगर पालिका क्षेत्र में हीट वेव के चलते पहले एक ही पारी में सुबह चल रही शहर सफाई व्यवस्था को अब वापस सुबह-शाम दो पारी में कर दिया गया है। ईओ पवन मीणा ने बताया किजो प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक एवं दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। मीणा ने सभी जमादारों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्थाओं को माकूल रखने के निर्देश दिए गए है।