मेड़ता: कचहरी परिसर के एडीआर सेंटर में जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की हुई वर्चुअल बैठक
Merta, Nagaur | Jun 24, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता सचिव स्वाति शर्मा द्वारा जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नागौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नागौर, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई नागौर के अधिकारी मौजूद रहे।