मेड़ता: खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का मेड़ता सिटी दौरा, जय राणा एजुकेशन ग्रुप के भवन लोकार्पण कार्यक्रम में लिया भाग
Merta, Nagaur | Jun 23, 2024 मेड़ता सिटी।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा एवं राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ मेड़ता के दौरे पर रहे । इस अवसर पर सबसे पहले विधायक लक्ष्मण राम कलरू के कार्यालय में इनका स्वागत किया गया । इस मौके पर मंत्री सुमित गोदारा ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की ।इसके बाद शहर के गोटन रोड पर स्थित जयराना निजी विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया ।