मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में विभिन्न कृषि जिंसों की हुई बंपर आवक, 13500 रुपए प्रति क्विंटल में बिका ईसबगोल
Merta, Nagaur | Jun 24, 2024 पूरे प्रदेश भर में अपनी खास पहचान रखने वाली मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की बंपर आवक देखने को मिली। बड़ी संख्या में किसान अपना माल लेकर मंडी मेंपहुंचे। वही मंडी में आज 13500 प्रति क्विंटल में ईसबगोल की बिक्री हुई।