सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार और शुक्रवार के मध्य रात्रि में उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपीनाथपुर दोकरा में स्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा 21 बोरी चावल चोरी कर ली है मामले को लेकर शुक्रवार करीब 2:00 बजे प्रधानाध्यापक ललितेश्वर ठाकुर ने सरैया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।