झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई, महिला अधिकारिता विभाग परिसर में निकाली गई रैली
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के आसपास झुंझुनू महिला अधिकारीता विभाग परिसर में सैकड़ो महिलाओं व महिला नर्सिंग कर्मीयों को महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र राठौड ने झुंझुनू विधानसभा के 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई, और उसके बाद जागरूकता रैली निकालकर आम जन को भी मतदान करने का संदेश दिया गया।