झुंझुनू: कांग्रेस विधायक हाकम अली ने लाल डायरी पर बड़ा बयान दिया, कहा- हमने गुढ़ा को पीट-पीटकर विधानसभा से बाहर निकाला
फतेहपुर से कांग्रेस विधायक हाकमअली का एक बड़ा बयान सामने आया है। झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में लाल डायरी का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कांग्रेस विधायक हाकम अली झुंझुनू में कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लाल डायरी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हमने पीट-पीट कर विधानसभा से बाहर निकाला था।