झुंझुनू: जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी राम अवतार मीणा व पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने झुंझुनू विधानसभा के 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर गुरुवार शाम 6:00 बजे विधानसभा क्षेत्र के जिले के मेहरमपुर, किशोरपुरा, किठाना, जोड़ियां,सुल्ताना, कहरपुरा कला,में स्थित संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए