सिवनी: सिवनी में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौके पर मौत
Seoni, Seoni | Jul 11, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटवानी ढाबे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेश और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को घटना सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।