बैरसिया: अयोध्यानगर थाना पुलिस ने स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूट और झपटमारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Jun 22, 2026 भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूट और झपटमारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, चार बाइक और एक छुरी समेत करीब 11 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए वारदात करते थे।