गोपालगंज: गम्हरिया नवादा: उत्पाद विभाग ने 18 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक सवार आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया नवादा से उत्पाद विभाग के टीम ने बाइक सवार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 18 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।इसके साथ ही बाइक को भी जप्त किया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने शनिवार शाम को 5 बजे बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।