केवटी रनवे: मझिगामा गांव में भटक रही एक अज्ञात युवती को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि मझिगामा गांव के ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द किया गया भूली भटकी अज्ञात युवती को पूछताछ के बाद सत्यापन नहीं होने पर उसे मुजफ्फरपुर स्थित महिला पूर्णा व्यास में भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा नाम पता पूछने के प्रयास के बाबजूद भी वह युवती कुछ नहीं बता सकी।