केवटी रनवे: पैगम्बरपुर गांव के समीप से पुलिस ने कार पर लदे 750 बोतल नेपाली सौफी शराब किया बरामद।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते हीं उक्त जगह से कार पर लदे 300 ML का 750 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर कार चालक व स्वामी के खिलाफ बिहार मद् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत् थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।